Sunday, June 3, 2018

पेशावर

पेशावर :---
 पेशावर पाकिस्तान का एक प्रसिद्ध नगर है जो पूर्व में अखंड भारत का ही अंश था। यहां स्थित स्तूप का निर्माण सम्राट कनिष्क ने करवाया था। यहां स्थित ऊँचे स्तूप के नीचे महात्मा बुद्ध की अस्थियां खुदाई में प्राप्त हुईं थीं. 

बामियान :--
 यह बौद्धस्थल अफगानिस्तान में स्थित है.इस स्थल से बौद्ध धर्म के अनुयायिओं ने  प्रचार किया था। इसी कारण इसे प्रमुख प्रचार केंद्र के रूप में जाना जाता है। बौद्धकाल में हिन्दुकुश पर्वत से लेकर कंधार तक अनेक बौद्धस्तूप बनवाये गए थे।

चांपानेर :---
इसे पावागढ़ भी कहा जाता है। यह बौद्धस्थल मुम्बई -दिल्ली रेलमार्ग पर बड़ौदा से ३२ किलोमीटर आगे चंपानेर रेलवे स्टेशन से १८ किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। इस स्टेशन से पावागढ़ बस्ती डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है।  बड़ौदा के गोधरा से पावागढ़ तक सड़कमार्ग द्वारा पहुंचा जा सकता है। यहां पर बौद्धधर्म के कई प्रसिद्ध स्तूप स्थित हैं।

कुशीनगर

कुशीनगर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद में स्थित है जिसे प्राचीनकाल में कसिया के नाम से पुकारा जाता था। महात्मा बुद्ध का इस स्थान से विशेष संबन्ध बताया जाता है। यहां खुदाई से प्राप्त मूर्तियों के अतिरिक्त परिनिर्वाण स्तूप स्थित होने की पुष्टि हुई है। यहां पर कई विहार स्तूप भी पाए गए। ८० वर्ष की आयु में महात्मा बुद्ध ने २ वर्ष यहां स्थित सघन वृक्षों के नीचे परिनिर्वाण प्राप्त किया था इसी कारण से इसे एक प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थस्थल के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है।