ऐसों सुत जायो जबहिं बडभागिन हुलसी ने।
जन जन को राम से मिलाय दियो तुलसी ने।
वेद शास्त्र ,गीता,पुराणो के सार तत्त्व ले।
मानस में सब कुछ सुनाय दियो तुलसी ने।
रामकथा तो इक संस्कृति का अर्चन है।
भक्तिपूर्ण जीवन में सर्वस्व का समर्पण है।
। आदर्शपूर्ण जीवन का अपतिम उदाहरण ।
रामचरित मानस तो जीवन का दर्पण है।
युगदृष्टा बन करके सभी भावी घटनायें भी।
मानस की पंक्ति में दरसाय दियो तुलसी ने।
जन जन को राम से मिलाय दियो तुलसी ने।
वेद शास्त्र ,गीता,पुराणो के सार तत्त्व ले।
मानस में सब कुछ सुनाय दियो तुलसी ने।
रामकथा तो इक संस्कृति का अर्चन है।
भक्तिपूर्ण जीवन में सर्वस्व का समर्पण है।
। आदर्शपूर्ण जीवन का अपतिम उदाहरण ।
रामचरित मानस तो जीवन का दर्पण है।
युगदृष्टा बन करके सभी भावी घटनायें भी।
मानस की पंक्ति में दरसाय दियो तुलसी ने।